लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

किसानों के लिए ‘कवच’ योजना बनी आर्थिक सुरक्षा की ढाल, 5 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

खंडवा, 17 अगस्त 2026। किसानों की मेहनत को आर्थिक सुरक्षा देने और उन्हें संस्थागत ऋण व्यवस्था से दोबारा जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने ‘कवच योजना’ को मंजूरी दी है। किसान कल्याण वर्ष 2026 में लिया गया यह निर्णय उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जिनके ऋण खातों से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच लंबित होने के कारण नई ऋण सुविधा और शासकीय योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 4 अगस्त 2026 को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सहकारिता विभाग की ‘कवच योजना’ को मंजूरी दी गई।

करीब 5 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 5 हजार किसान लाभान्वित होंगे। ऋण खातों में हुई गड़बड़ियों की जांच लंबित रहने के कारण जिन किसानों के लिए नई ऋण सुविधा का रास्ता बाधित था, उन्हें दोबारा संस्थागत ऋण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य है कि किसी जांच या प्रशासनिक प्रक्रिया के लंबित रहने का असर किसान की खेती और आजीविका पर अनिश्चितकाल तक न पड़े। योजना के माध्यम से प्रभावित किसानों को नया ऋण उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार किया जाएगा।

50 करोड़ रुपये तक की विशेष निधि

किसानों को नई ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंक अपने स्तर पर 50 करोड़ रुपये की सीमा तक विशेष निधि का निर्माण करेंगे। वहीं राज्य सरकार की ओर से किसान हित में 25 करोड़ रुपये की एकमुश्त अंशपूंजी सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

समय पर ऋण से खेती को मिलेगी मजबूती

संस्थागत कृषि ऋण किसानों के लिए खेती का महत्वपूर्ण वित्तीय आधार है। समय पर ऋण उपलब्ध होने से किसान बीज, खाद, कृषि यंत्र, सिंचाई और अन्य कृषि गतिविधियों के लिए आवश्यक पूंजी की व्यवस्था कर सकेंगे। इससे किसानों को महंगे कर्ज पर निर्भरता से बचाने में भी मदद मिलेगी।

सरकार का कहना है कि ‘कवच योजना’ का उद्देश्य केवल प्रभावित किसानों को राहत देना नहीं, बल्कि उन्हें फिर से सहकारी बैंकिंग प्रणाली और संस्थागत ऋण व्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि किसान अपनी कृषि गतिविधियों को निर्बाध रूप से आगे बढ़ा सकें और शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली कटौती से कांग्रेस नाराज, आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से विराजित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी हुई स्थापना
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लगाई सिर्फ योजनाओं का बखान करती एक LED…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के यूनियन बैंक को मिला अगले ही दिन स्टे! देखें इस मामले को लेकर क्या बोले जानकर वकील.!
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा की 20 से 25 हजार जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! आखिर क्या है ये राहत? जानिए पूरी खबर…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर प्रेरणा मंच के 20 साल का संघर्ष शून्य से शुरुआत, सफलता तक की कहानी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026