खंडवा: महापौर अमृता अमर यादव ने हरियाली महोत्सव में लगाए चार चांद, महिलाओं संग झूला-नृत्य में लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से हरियाली महोत्सव की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। श्रावण मास के अवसर पर मैहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद की क्षेत्रीय महिला प्रकोष्ठ द्वारा मधुवन होटल में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, पार्षद श्रीमती रोशनी गोलकर और श्रीमती मोनिका बजाज शामिल हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य, झूला खेल और रंगारंग कार्यक्रमों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
समाज की संरक्षक आशा राजेश गढ़वाल, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती राजेश गढ़वाल, सचिव श्रीमती अंजू मुकेश, कोषाध्यक्ष श्रीमती रुखमणी दिनेश गढ़वाल और संयुक्त सचिव श्रीमती बुलबुल सुमित सूर्यवंशी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उत्सव में शामिल हुईं।
इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की आराधना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही सुहाग सामग्री अर्पित कर भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में समाज की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी संतोष वामने ने सभी उपस्थित मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

