लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

महिला एवं बाल विकास पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

खंडवा, 17 अगस्त 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। विभिन्न छह श्रेणियों में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के तहत पात्र विजेताओं को एक लाख रुपये तक की सम्मान निधि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

रानी अवंती बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा पीड़ितों के पुनर्वास में योगदान देने वाली बालिकाओं और महिलाओं को दिया जाएगा। वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता एवं पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसी क्षेत्र में सक्रिय पुरुषों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान का प्रावधान है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जोखिम उठाकर कार्य करने वालों को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार एवं राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार राज्य स्तर पर चार तथा जिला स्तर पर दो विजेताओं को मिलेगा, जिसमें जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की सम्मान राशि निर्धारित है।

इसके अलावा हिंसा या हमले का डटकर मुकाबला कर आत्मरक्षा की मिसाल पेश करने वाली जांबाज महिलाओं को अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 अगस्त से पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्र पर संबंधित पुरस्कार का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।

विभाग के अनुसार, जिन पात्र आवेदकों ने निर्धारित समय-सीमा में पहले ही आवेदन जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में जमा आवेदन मान्य रहेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026