लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स की शपथ विधि संपन्न

खंडवा। इनर व्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स का शपथ विधि समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आरती जैन रहीं। विशेष अतिथि श्रीमती कंचन मुकेश तनवे उपस्थित रहीं। वहीं खंडवा की महापौर एवं इनर व्हील क्लब की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती अमृता अमर यादव की गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर पीडीसी शकुंतला राठौर, पीडीसी बिना शाह, संस्थापक पिंकी राठौर, आईपीपी दीपमाला पांडे, पूर्व अध्यक्ष ज्योति दुबे, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सलूजा और पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन सहित क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं।

शपथ विधि के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों की शपथ ली। सचिव सुदीपा पाराशर, उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीरा व्यास, आईएसओ पिंकी दीक्षित और एडिटर दीप्ति थापक सहित पूरी टीम ने क्लब की सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान नए सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

बच्चों को बैग और कपड़े की थैलियां वितरित

क्लब की ओर से लाइव सर्विस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी ने समारोह को भावुक और खुशनुमा बना दिया। अतिथियों ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “नो प्लास्टिक यूज़” अभियान के तहत लोगों को कपड़े की थैलियां वितरित की गईं। क्लब सदस्यों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े की थैलियों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

अध्यक्ष समेत छह सदस्यों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण उस समय आया, जब अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने अपने नेत्रदान की घोषणा की। उनके इस मानवीय संकल्प से प्रेरित होकर क्लब की पांच अन्य सदस्यों ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। इस पहल का उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

यह पहल मानवता और सेवा की भावना के साथ दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने का प्रेरणादायी संदेश बनी।

अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि इनर व्हील क्लब में पद ग्रहण करना केवल जिम्मेदारी संभालना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि नई टीम सेवा कार्यों, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रकल्पों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम का संचालन सीमा तिवारी ने किया, जबकि आभार वंदना गुप्ता ने माना। समारोह में क्लब की सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन सेवा, मित्रता, समर्पण और मानवता की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर 80 हजार श्रद्धालु, घाटों पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं
October 10, 2026
खंडवा
ताई का जीवन बचाने वाले इन डॉक्टर की आप भी करेंगे तारीफ़.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के घंटाघर पर अचानक बिजली का तार टूट कर रोड पर गिरा बाल बाल बचे लोग..पुलिस की टीम मौके पर..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी चौंक से इमलीपुरा,बड़ाबम होते हुए,तीन पुलिया तक रोड होंगी चौड़ी! सर्वे शुरू.!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा के अग्रसेन समाज ने बस स्टैंड पर स्थित श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति की पहल पर श्राद्ध-तर्पण कर्म का आयोजन..
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जन विश्वास शिविर में भाजपा नेता दर्शन सिंह पटेल ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल!
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अधीक्षण यंत्री दिलीप बुके ने दी महत्वपूर्ण जानकारी…
October 10, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026