25 संभागों को हराकर केंद्रीय विद्यालय खंडवा की कबड्डी टीम ने बनाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह…..
खंडवा। केंद्रीय विद्यालय खंडवा के खिलाड़ियों ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 25 संभागीय टीमों के बीच इटारसी में 26 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय खंडवा की अंडर-14 कबड्डी टीम विजेता रही। इस जीत के साथ टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। समाज सेवा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 26 जुलाई तक पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी। टीम 20 जुलाई को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों के अभिभावकों और पूरे खंडवा जिले में हर्ष का माहौल है।
अंडर-14 टीम का नेतृत्व कप्तान अर्णव दास करेंगे। टीम में शेख सूफियान, लक्ष्य पाल, विजयंत चौहान, सोहम यादव, आदित्य मीणा, उदित तिवारी, ध्रुव कुमार, सोमिल चतुर्वेदी और हर्ष कुमावत शामिल हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए स्वर्ण पदक जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगे।
इसके अलावा अंडर-17 वर्ग में अंश कामठे, मिस्बाह खान और तनिष्क पारखे का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने खंडवा के खेल जगत को गौरवान्वित किया है तथा जिले के युवा खिलाड़ियों में भी नया उत्साह पैदा किया है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




