गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दादाजी धाम में आयोजित होने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रांगण में करीब 15 हजार स्क्वायर फीट का विशाल वाटरप्रूफ डोम पंडाल तैयार किया जा रहा है। बड़ी क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से पंडाल को खड़ा करने का काम तेजी से जारी है।
सतनाम सिंह होरा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादाजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालु भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रांगण में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि पंडाल तैयार करने का सेवा कार्य दो दिन पहले शुरू किया गया था और इसे पूर्ण करने में अभी करीब तीन दिन का समय और लगेगा। विशाल डोम को तैयार करने के लिए बड़ी क्रेन का उपयोग किया जा रहा है।
गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर दादाजी धाम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




