खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
पंधाना के ग्राम आरूद में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, एसडीएम और थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन
खंडवा/पंधाना। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरूद में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री बंद करवाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम आरूद के आसपास विभिन्न स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है। इसके कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं के साथ ही स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में कथित रूप से चल रही अवैध शराब बिक्री की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाए और इस पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम सरपंच कुलदीप रिल, पूर्व सरपंच कालूराम पटेल, संजय पटेल, संजय कुमरावत, राहुल बराडे, दीपक देवड़े, हरिओम पटेल, डॉ. सुनील पटेल, केशव, सोहन पटेल, कड़वा पटेल, भुरू बराडे, संजय नागदे, योगेश पटेल, अंकुश मोरे और कपिल वराडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गांव में सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 



