लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी

खंडवा। रामकृष्ण गंज निवासी श्रीमती संतोष बंसल के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की। परिवार की सहमति से किए गए नेत्रदान से प्राप्त दोनों कॉर्निया जरूरतमंद नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी का माध्यम बन सकेंगी।

दिवंगत श्रीमती संतोष बंसल के पुत्र सुनील बंसल, विनोद बंसल एवं समस्त बंसल परिवार की सहमति से सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खंडवा तथा नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयुक्त सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

समिति के संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि यह समिति के सहयोग से संपन्न कराया गया 523वां नेत्रदान है। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते कई परिवार अपने प्रियजनों के निधन के बाद नेत्रदान का निर्णय लेकर मानव सेवा में योगदान दे रहे हैं।

नेत्रदान की प्रक्रिया में डॉ. सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले सहित समिति एवं सहयोगी संस्थाओं से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद समिति की ओर से बंसल परिवार को नेत्रदान आभार-पत्र भेंट कर उनके प्रेरणादायी निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

नारायण बाहेती के अनुसार, लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के माध्यम से अब तक 523 नेत्रदान तथा 24 दिवंगतों का देहदान मेडिकल कॉलेज को कराया जा चुका है। इससे चिकित्सा शिक्षा, शोध और मानव सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।

समिति ने नागरिकों से नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूक होने और इसका संकल्प लेकर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026
खंडवा
*उद्यानिकी विभाग के धनिया बीज की नीलामी 24 जुलाई को*
July 20, 2026