दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ

खंडवा। इंद्रियों की उपयोगिता को सिद्ध करने का उपाय पर्व है। पर्व जोडऩे का कार्य करते हैं तोडऩे का नहीं। पर्व के माध्यम से ही हम मन का अंतर्मन से मिलाप करा सकते हैं। अष्टान्हिका पर्व का यह आयोजन आज दिनांक 21 जुलाई 2026 मंगलवार से प्रारम्भ होकर 29 जुलाई 2026 बुधवार तक भक्ति-भाव एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न होगा।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि महोत्सव के दौरान समाजजनों को जिनवाणी श्रवण कराने हेतु श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर, राजस्थान) से पधारे विद्वान् श्री राजवीरजी शास्त्री का सानिध्य प्राप्त होगा।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि अष्टान्हिका पर्व का आयोजन खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति भाव से आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला सराफा में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएँगे।सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक विद्वान् श्री राजवीरजी शास्त्री के धार्मिक प्रवचन श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में होंगे,सुबह 9:30 बजे से श्री जिनेन्द्र अभिषेक एवं नित्य नियम पूजा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सराफा में सम्पन्न होंगे,दोपहर 1:00 बजे से श्री सिद्धचक्र मंडल विधान की पूजन पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन धर्मशाला में होगी,शाम 7:00 से 8:00 बजे तक श्री जिनेन्द्र भक्ति एवं आरती श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,सराफा में होगी एवं प्रतिदिन रात्रि 8:00 से 9:00 बजे तक विद्वान् श्री राजवीरजी शास्त्री के प्रवचन श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में सम्पन्न होंगें
पोरवाड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण, सचिव नितिन जैन ने बताया कि 28 जुलाई मंगलवार प्रातः प्रवचन के समय रथ यात्रा की बोलियाँ लगाई जाएँगी,29 जुलाई बुधवार दोपहर 1:15 बजे से भव्य श्री जिनेन्द्र रथ यात्रा निकाली जाएगी।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




