खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
खंडवा। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के नेतृत्व में गठित टीम को स्थाई फरार वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम में प्रधान आरक्षक रफीक खान और आरक्षक अनुराग शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी तीन स्थाई वारंट तामील किए। इनमें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 से संबंधित मामले में दो वारंटी तथा आईपीसी की धारा 294, 323 और 506 से संबंधित एक मामले में स्थाई वारंटी शामिल है।
पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हुलिया बदलकर संबंधित व्यक्तियों तक पहुंच बनाई और पहचान की पुष्टि करने के बाद उन्हें स्थाई वारंट की जानकारी देकर गिरफ्तार किया। इसके बाद गिरफ्तार वारंटियों को थाना कोतवाली खंडवा लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 



