लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जल संरक्षण में खंडवा नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धि, 20,490 कंटूर ट्रेंच निर्माण कर देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

खंडवा, 01 जून 2026। जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में खंडवा नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जलगंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत संचालित जल संचय जनभागीदारी अभियान (JSJB) में नगर निगम ने 20,490 कंटूर ट्रेंच का निर्माण कर देशभर के नगरीय निकायों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्यों के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के नेतृत्व में इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए नगर निगम आयुक्त द्वारा 29 सदस्यीय विशेष दल का गठन किया गया। टीम ने खंडवा क्षेत्र में व्यापक सर्वेक्षण कर लगभग 130 ऐसे स्थलों का चयन किया, जहां कंटूर ट्रेंच निर्माण के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की व्यापक संभावनाएं मौजूद थीं।

अभियान के दौरान मशीनों की उपलब्धता, श्रमिकों की व्यवस्था, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए नगर निगम की टीम ने लगातार कार्य किया। परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक 20,490 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया और खंडवा नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कंटूर ट्रेंच निर्माण से वर्षा जल का अधिकतम संचयन होगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार आएगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस उपलब्धि में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, तकनीकी अमले, मशीन ऑपरेटरों, श्रमिकों तथा जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जल संरक्षण के क्षेत्र में खंडवा नगर निगम की यह सफलता देशभर के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 31, 2026
खंडवा
मोबाइल से पढ़ाई कर किसान की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, पंधाना तहसील का बढ़ाया मान
July 31, 2026
खंडवा
अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए प्रभारी कलेक्टर डा. गौड़ा ने*
July 31, 2026
खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*
July 31, 2026
खंडवा
*अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित**
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़गांव भीला रोड पर बड़ा हादसा टला, युवक की जान बची, तेज बहाव में बाइक बही
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: नहल्दा नाला उफान पर, चार गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन पूरी तरह बंद
July 30, 2026
खंडवा
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें*
July 30, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 13.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 30, 2026
खंडवा
2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी*
July 30, 2026