लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान।

प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी ने संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया जोर।

खंडवा। पूरे प्रदेश में इन दोनों मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी जिला स्तर पर पहुंचकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का अनुरोध पार्टी कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी रविवार को खंडवा पहुंचे और पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री श्री भाटी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है बिना भेदभाव के हर योजना का लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है। पार्टी में पिछड़ा मोर्चे की अहम भूमिका है, हम सब मिलकर इसका विस्तार करें और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें, कार्यकर्ता घर-घर जाकर हमारी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें लाभ दिलवाने का प्रयास करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, रमाश्रय पटेल, अमर यादव, पिछड़ा मोर्चा जिलाअध्यक्ष अनूप पटेल, महामंत्री बलदेव सिंह मौर्य, मिलन गायरवाल, दिलीप यादव, अर्जुन नायक, हरीश रिजवानी, अविनाश यादव, देवाजी भावसार, अमित सोनी, मुकेश यादव, कुंदन यादव, नंदकिशोर नायकरवाल, श्रीमती रानी चौधरी सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नव-नियुक्त 22 मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री भाटी ने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुआ। बेठक का संचालन बलदेव सिंह मौर्य ने किया एवं आभार धर्मेंद्र प्रजापति ने माना

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026