होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों की तिरंगा रैली सम्पन्न

खंडवा, 14 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और आपदा प्रबंधन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रध्वज सम्मान रैली निकाली।
रैली का आयोजन होमगार्ड लाइन से किया गया। इसमें होमगार्ड के जिला कमांडेंट श्री आशीष कुमार कुशवाहा, कंपनी कमांडर श्री रविंद्र महिवाल सहित होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ का संपूर्ण स्टाफ उत्साहपूर्वक शामिल हुआ।
रैली के दौरान जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया।
लगातार बारिश के बीच आयोजित इस तिरंगा रैली में जवानों का उत्साह और राष्ट्रभक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।
Read Next
खंडवा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंगों से सजा भगवान ओंकारेश्वर का दरबार

बुरहानपुर-खंडवा हाईवे हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे से नीचे पलटी

खंडवा: ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा, मुकेश तनवे ने कावड़ियों का किया स्वागत
खंडवा जनसंपर्क के फोटोग्राफर सोहन वर्मा सम्मानित

खंडवा: छैगांवदेवी स्कूल में विद्यार्थियों संग बैठे मंत्री विजय शाह, मध्यान्ह भोजन किया, बच्चों को ₹1100 देने की घोषणा

खंडवा में ऑटो यूनियन की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

खंडवा:नन्हें हाथों में तिरंगा,दिल में देशभक्ति! भवानी माता मंदिर के पास बच्चों ने निकाला फ्लैग मार्च

खंडवा: युवती को संभाजीनगर से बरामद कर लाई बोरगांव पुलिस, प्रेम-शादी के झांसे का आरोप; कोर्ट में पेशी

खंडवा: आजादी के जश्न में डूबा खंडवा, मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा

खंडवा: ग्राम खेड़ी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव