मंत्री डॉ. विजय शाह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आज खंडवा में करेंगे ध्वजारोहण
खंडवा, 14 अगस्त 2026। प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 15 अगस्त को खंडवा में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मंत्री डॉ. विजय शाह 15 अगस्त को खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 




