लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में महिला चौकीदार से हैवानियत! चाकू दिखाकर हमला, पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी

खंडवा में महिला चौकीदार से मारपीट, चाकू से कपड़े फाड़ने का आरोप; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक महिला चौकीदार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत चार युवकों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और चाकू से उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के दौरान महिला की 16 वर्षीय बेटी भी घर पर मौजूद थी। महिला ने बेटी को कमरे में बंद कर मदद के लिए शोर मचाया। एक स्थानीय युवक ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।

घटना बड़गांव भीला रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां महिला चौकीदार अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहती है। पीड़ित महिला के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे उसका पति खेती के काम से बाहर गया हुआ था और वह कपड़े धो रही थी। इसी दौरान गुलशन नगर क्षेत्र के रहने वाले चार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे।

टोकने पर महिला से मारपीट का आरोप

महिला का आरोप है कि उसने युवकों को विवाद करने से रोका और कॉलोनी से बाहर जाने के लिए कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने महिला को पीटा और चाकू से उसके कपड़े फाड़ दिए।

घटना के समय महिला की 16 वर्षीय बेटी भी घर पर मौजूद थी। महिला के मुताबिक, आरोपियों की हरकतों को देखते हुए उसने अपनी बेटी को सुरक्षित रखने के लिए कमरे में बंद कर दिया और मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद एक युवक मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करते हुए आरोपियों को वहां से हटाया।

डायल 112 को देखकर भागे आरोपी

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची, जिसे देखकर चारों आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को बुलाया और रामेश्वर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। बाद में महिला मोघट रोड थाने पहुंची, जहां मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

दूसरी दबिश में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दोबारा क्षेत्र में दबिश दी। थाना प्रभारी विकास खिंची, हेड कांस्टेबल अमित यादव सहित पुलिस टीम बड़गांव भीला रोड पहुंची। यहां गंगराड़े धर्मशाला के पास पुलिया पर दो संदिग्ध युवक मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू दिखाया, जिसे थाना प्रभारी ने छीनकर जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में अजमल और नब्बू उर्फ घोड़ा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का आरोप

घटना के बाद पीड़ित महिला और स्थानीय रहवासियों ने बड़गांव भीला रोड क्षेत्र में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अत्रिवाल हॉस्पिटल से पहले स्थित एक पान की गुमटी से कथित तौर पर अवैध शराब बेची जाती है, जिसके चलते सुबह से देर रात तक वहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

रहवासियों का दावा है कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इस समस्या को लेकर पुलिस और जनसुनवाई में शिकायत किए जाने का भी दावा किया गया है। स्थानीय लोगों ने कथित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026