लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा! KV की कबड्डी टीम ने 25 संभागों को हराया, अब गोल्ड पर नजर

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के लिए गर्व की खबर है। केंद्रीय विद्यालय खंडवा की अंडर-14 कबड्डी टीम ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की अंतर-संभागीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अब यह टीम 22 से 26 जुलाई तक पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को इटारसी में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की अंतर-संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में देश के 25 संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय खंडवा की अंडर-14 टीम ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

टीम 20 जुलाई को फगवाड़ा के लिए रवाना होगी, जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 जुलाई तक किया जाएगा। खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम की कप्तानी अर्णव दास करेंगे। टीम में शेख सूफियान, लक्ष्य पाल, विजयंत चौहान, सोहम यादव, आदित्य मीणा, उदित तिवारी, ध्रुव कुमार, सोमिल चतुर्वेदी और हर्ष कुमावत शामिल हैं। वहीं, अंडर-17 वर्ग में अंश कामठे, मिस्बाह खान और तनिष्क पारखे का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

इस उपलब्धि से केंद्रीय विद्यालय खंडवा में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों के परिजन और जिले के खेल प्रेमी टीम की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य डी. आर. पटेल ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर खंडवा और केंद्रीय विद्यालय संगठन का नाम रोशन करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026