*आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंगोटी को मिला गुणवत्ता प्रमाणपत्र*

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम ने गत 2 जून को खालवा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंगोटी में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, स्टोर कक्ष, रिकॉर्ड संधारण एवं संबंधित कर्मचारियों का मूल्यांकन किया। साथ ही मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदण्डों के अनुसार मूल्याकंन के बाद लंगोटी आयुष्मान आरोेग्य केन्द्र को कुल 86.47 प्रतिशत अंक प्राप्त होने से गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके लिए डॉ. जुगतावत ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कटारिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
Read Next
खंडवा 



खंडवा
खंडवा