लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा हाईवे पर मौत को दावत! रॉन्ग साइड दौड़ाता दिखा बाइक सवार, VIDEO वायरल

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ वाहन चालक अब भी अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।

देशगांव चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खेरदा के पास नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुलिस और संबंधित विभाग जिले के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है।

रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार में वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता से जोड़कर साझा कर रहे हैं और ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

यदि आप भी वाहन चलाते हैं, तो यातायात नियमों का पालन करें। आपकी एक छोटी-सी लापरवाही न केवल आपकी, बल्कि दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026