लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विश्व जनसंख्या दिवस आज, सप्ताह भर चलेंगे कार्यक्रम*

प्रतिवर्ष 11 जुलाई को ’’विश्व जनसंख्या दिवस’’ मनाया जाता है। जिले में 11 से 18 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसंख्या दिवस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के स्वैच्छिक साधनों का उपयोग प्रोत्साहित कर जनसंख्या नियंत्रण एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि इस वर्ष जनसंख्या दिवस की थीम ’’माँ और बच्चे का अच्छा सेहत के लिए गर्भ धारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरुरी है। डॉ. कौशल ने बताया कि गर्भ निरोधक “अंतरा” इंजेक्शन बच्चों में अंतराल बढ़ाने का सरल साधन है। उन्होंने बताया कि गर्भनिरोधक अन्तरा इंजेक्शन तीन माह के अंतराल में महिला को लगाकर बच्चों में अन्तर रखा जा सकता है। यह अस्थाई साधन की सेवायें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा “छाया” गोली गर्भ निरोधक का अच्छा साधन है। डॉ. कौशल ने बताया कि नसबंदी कराने वाले महिला को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रेरक को 300 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा पुरूष नसबंदी कराने वाले व्यक्ति को रूपये 3000 प्रोत्साहन राशि के रूप में तथा प्रेरक को रूपये 400 दिये जाते हैं। प्रसव के पश्चात् 7 दिवस के अंदर नसबंदी कराने वाली महिला हितग्राही को रूपये 3000 और प्रेरक को 400 रूपए देने का भी प्रावधान है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026