लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंधाना, छैगांवमाखन और खंडवा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया*

 कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को खण्डवा, छैगांवमाखन, पंधाना विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहां सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम बड़गांव गुर्जर में नवनिर्मित पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने बड़गांव गुर्जर में आंगनवाड़ियों में पोषण वाटिका का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आंगनवाड़ी केन्द्र में टीवी एवं आरओ वॉटर की उपलब्धता भी देखी और उपस्थित बच्चों से बात की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत बावड़ियां काजी में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया और कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें तत्काल नए भवन में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द में व्यायाम शाला का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी श्री यश पटेल से बातचीत की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बोरगांव खुर्द में मुक्तिधाम पर बन रहे घाट का निर्माण कार्य भी देखा। उन्होंने ग्राम पंचायत बामनगांव आखई के आंगनवाड़ी फतेहपुर के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद आंगनवाड़ी सहायिका से आंगनवाड़ी में दर्ज कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार, बच्चों के टीकाकरण तथा बच्चों की उपस्थिति के सम्बंध में जानकारी ली।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम डुल्हार में निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन तथा आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण कर शीघ्रता से कार्यक्रम करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। इसके अलावा उन्होंने छैगांवमाखन पंचायत में निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पंधाना विकासखण्ड की घाटाखेड़ी पंचायत के ग्राम उदयापुर में 25 लाख रूपए लागत से निर्मित हो रहे निस्तार तालाब का कार्य देखा। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र घाटाखेड़ी का भी निरीक्षण किया और वहां बच्चों की सुविधा के लिए आरओ वाटर प्यूरिफायर की तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता पंधाना के टंट्या मामा महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026