लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जलभराव से राहत की तैयारी, महापौर ने निर्माणाधीन नाली का किया औचक निरीक्षण।

खंडवा। शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने नीलकंठ वार्ड में प्रेम डेंटल क्लीनिक से माता चौक तक लगभग 5.30 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाली का औचक निरीक्षण कर मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर नाली की चौड़ाई, गहराई, निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप और तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि शहर में मजबूत जल निकासी व्यवस्था विकसित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। नाली निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी, जिससे स्थानीय रहवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

सुनील जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान महापौर अमृता यादव के साथ वार्ड पार्षद रोशनी गोलकर, ओमप्रकाश सिलावट, टीटू गौड,बेबू त्यागी सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026