लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सांसद के सतत प्रयासों से खंडवा संसदीय क्षेत्र को मिली 13.74 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

PMGSY-IV के तहत खंडवा संसदीय क्षेत्र को मिली 13.74 करोड़ की सौगात, चार सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

 

खंडवा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) बैच-1 के अंतर्गत खंडवा संसदीय क्षेत्र को ग्रामीण सड़क संपर्क के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के लिए 13.74 करोड़ रुपये की लागत वाली चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

 

इन परियोजनाओं के तहत कुल 14.44 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

जानकारी के अनुसार स्वीकृत परियोजनाओं में बरमलाय से कुकडाल मार्ग (7.64 किमी) के लिए 7.18 करोड़ रुपये, बरमलाय से सुकलतालाई-4 मार्ग (3.20 किमी) के लिए 3.13 करोड़ रुपये, लहाड़पुर से पारवाड़ी मार्ग (2.24 किमी) के लिए 2.06 करोड़ रुपये तथा मालूद रोड से खेड़ी रैयत मार्ग (1.36 किमी) के लिए 1.35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 

इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच भी अधिक सुगम हो सकेगी।

 

संसदीय क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के प्रति निरंतर संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026