खंडवा में 4 जून को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 20 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों का मिलेगा मौका

खंडवा, 2 जून 2026। जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सिहाड़ा रोड, आनंद नगर, खंडवा में 4 जून को युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में देश की कई प्रतिष्ठित और जानी-मानी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
रोजगार मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार प्रतिमाह 8 हजार से 20 हजार रुपये तक वेतन के साथ बोनस एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज, उनकी दो सेट फोटोकॉपी, बायोडाटा, रिज्यूमे, आधार कार्ड, अन्य आईडी प्रूफ, तीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड साथ लेकर 4 जून को सुबह 10:30 बजे शासकीय आईटीआई, सिहाड़ा रोड, आनंद नगर, खंडवा में उपस्थित होना होगा।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
