लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंधाना क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, गुड़ी क्षेत्र के लिए अग्निशमन वाहन, अग्निकांड पीड़ितों को राहत और सिंचाई-पेयजल व्यवस्था पर त्वरित कार्रवाई की मांग

खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को राज्य शासन के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक श्रीमती छाया मोरे ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती आगजनी की घटनाएं, अग्निकांड पीड़ितों को राहत, सिंचाई एवं पेयजल संकट सहित कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री को पंधाना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में नाहरमाल और हंडियाखेड़ा गांव में हुई भीषण आग की घटनाओं का उल्लेख करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत और पुनर्वास की मांग की।

गुड़ी क्षेत्र में अग्निशमन संसाधनों की आवश्यकता पर जोर

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान विधायक मोरे ने कहा कि गुड़ी क्षेत्र में स्थायी अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण आग लगने की स्थिति में खंडवा, पंधाना, हरसूद या मुंदी से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है। इससे घटनास्थल तक पहुंचने में विलंब होता है और नुकसान कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य वन विकास निगम, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनएचडीसी या अन्य सीएसआर मदों के माध्यम से गुड़ी क्षेत्र के लिए स्थायी अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही इसके संचालन के लिए स्थानीय संस्थाओं को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव भी रखा।

हंडियाखेड़ा अग्निकांड पीड़ितों के लिए विशेष सहायता की मांग

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हंडियाखेड़ा अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जिन परिवारों के मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना या अन्य आवासीय योजनाओं के तहत प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाए, ताकि वे जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

सिंचाई और पेयजल संकट का मुद्दा भी उठा

बैठक में क्षेत्र में बढ़ते जल संकट और किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया। विधायक छाया मोरे ने बताया कि कई गांवों में पेयजल और सिंचाई जल की कमी के कारण किसान एवं पशुपालक परेशान हैं।

उन्होंने भगवंत सागर जलाशय (सुक्ता), छैगांव माखन उद्वहन सिंचाई योजना और भाम सिंचाई योजना से आवश्यकता अनुसार पानी छोड़े जाने की मांग की, जिससे किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर हो सके।

किसानों और जनप्रतिनिधियों को भी मुख्यमंत्री से कराया रूबरू

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक छाया मोरे अपने साथ क्षेत्र के किसानों और पार्टी पदाधिकारियों को भी लेकर पहुंचीं। प्रतिनिधिमंडल में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ आनंद सिंह चौहान, अशोक पटेल, नानकराम पटेल, कमलराव अतर, गजानन चौहान, मोहन गोलकर सहित अन्य किसान और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : छाया मोरे

मुलाकात के बाद विधायक छाया मोरे ने कहा कि पंधाना विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को शासन के हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ हुई यह बैठक पंधाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 31, 2026
खंडवा
मोबाइल से पढ़ाई कर किसान की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, पंधाना तहसील का बढ़ाया मान
July 31, 2026
खंडवा
अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए प्रभारी कलेक्टर डा. गौड़ा ने*
July 31, 2026
खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*
July 31, 2026
खंडवा
*अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित**
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़गांव भीला रोड पर बड़ा हादसा टला, युवक की जान बची, तेज बहाव में बाइक बही
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: नहल्दा नाला उफान पर, चार गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन पूरी तरह बंद
July 30, 2026
खंडवा
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें*
July 30, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 13.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 30, 2026
खंडवा
2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी*
July 30, 2026