खंडवा पुलिस के मुस्कान अभियान को सफलता, 14 वर्षीय दिव्यांग बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

खंडवा। खंडवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत एक बार फिर सफलता हासिल की गई है। थाना पदमनगर पुलिस ने कड़ी मेहनत और लगन से 14 वर्षीय दिव्यांग बालक को महाराष्ट्र के अकोला स्थित चाइल्ड लाइन से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बालक के पिता ने 10 अप्रैल 2026 को थाना पदमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र, जो गूंगा-बहरा है, 7 अप्रैल 2026 से घर से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 82/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस लगातार बालक की तलाश में जुटी रही। इसी दौरान 1 जून 2026 को सूचना मिली कि लापता बालक महाराष्ट्र के अकोला स्थित चाइल्ड लाइन में है। सूचना मिलते ही थाना पदमनगर की टीम तत्काल अकोला रवाना हुई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने खंडवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश जमरे, एएसआई सुनीता दीक्षित एवं आरक्षक सब्बू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
