लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में बिजली विभाग के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पर एक माह का तकनीकी प्रशिक्षण शुरू, 7 जिलों के प्रशिक्षार्थी शामिल

खंडवा, 01 जून 2026। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, खंडवा में विभिन्न जिलों के तकनीकी प्रशिक्षार्थियों के लिए एक माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी एवं इंदौर जिलों से आए प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कंपनी के संयुक्त सचिव तरुण उपाध्याय, मुख्य अभियंता कार्यालय इंदौर से अधीक्षण यंत्री फ्रैंकलिन, ट्रांसमिशन विभाग के अधीक्षण यंत्री सोलंकी, खंडवा वृत्त के अधीक्षण यंत्री दधीचि रेवड़िया, नवागत अधीक्षण यंत्री बुके सहित खंडवा वृत्त के समस्त कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी परते, चौरे एवं महेश सोलंकी द्वारा प्रशिक्षार्थियों का स्वागत किया गया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्युत वितरण प्रणाली, तकनीकी सुरक्षा मानकों, ट्रांसमिशन एवं वितरण नेटवर्क के संचालन, उपभोक्ता सेवा प्रबंधन तथा विद्युत आपूर्ति से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाएं और प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग भविष्य में बेहतर विद्युत सेवाएं प्रदान करने के लिए करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना है।

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित यह कार्यक्रम विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों और प्रशिक्षार्थियों के कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : दुर्घटना में घायल लोगों की डायल 112 वालों नें बचाई जान.देखें अजय प्रिंस मेहता की रिपोर्ट
June 12, 2026
खंडवा
चलती कार बनी आग का गोला! डुल्हार के पास हाईवे पर मचा हड़कंप | Khandwa ACACU News
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नगर निगम में लगे शिविर में चेक कराया अपना ब्लड प्रेशर
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा भायुमो जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल प्रत्येक दावेदार प्रदेश अध्यक्ष के आने पर लगा रहा ताकत!
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा :पीठ में चाकू घुसा था, फिर भी पोते से भिड़ गई दादी! हैरान कर देने वाली घटना
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा : ऐसे भी कोई करता है क्या भला?अस्पताल में भर्ती घायल बोला
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा : लड़के लड़कियों ने सीखा कि किस तरीके से खाद्यान्न पदार्थों को हितग्राही तक जाता है पहुंचाया
June 12, 2026
खंडवा
9 किसानों पर FIR के बाद फूटा गुस्सा, सुलगांव में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा : शिकायतकर्ता के बीच में हुआ विवाद,महिला ने युवक को भीड़ के सामने खूब मारा…
June 12, 2026
खंडवा
खंडवा :सुलगांव बना पुलिस छावनी! 9 लोगों पर FIR के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
June 12, 2026