लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जावर पुलिस की कार्रवाई: किसानों की मोटर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 35 किलो केबल वायर बरामद

खंडवा, 01 जून 2026। खंडवा जिले की जावर पुलिस ने किसानों के खेतों से मोटर केबल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 किलोग्राम केबल वायर बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के अनुसार थाना जावर में तैनात एफआरवी टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम कोलगांव के तालाब के पास कुछ लोग किसानों की मोटरों की केबल काटकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि करीब 40 किसानों की मोटरों की केबल वायर काटी गई थी। घटनास्थल से एक यूरिया की बोरी में लगभग 35 किलोग्राम केबल वायर के टुकड़े भी बरामद किए गए।

पुलिस ने मामले में आरोपी रफीक पिता सईद एवं अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/26 दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 35 किलोग्राम केबल वायर जब्त कर ली।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे अपराधों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्याम भादले, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बड़ोले, राजकिरण तथा आरक्षक सुरेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क हादसों पर लगाम कसने मैदान में उतरी खंडवा पुलिस, ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट जोन का किया निरीक्षण
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में 4 जून को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 20 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों का मिलेगा मौका
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में होगी समान नागरिक संहिता पर महत्वपूर्ण मंथन, उच्च स्तरीय समिति के सदस्य 11 जून को करेंगे संवाद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : तेज आंधी और बिजली बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई गीता ज्ञान यज्ञ कथा
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 70 से अधिक प्रतिभागियों ने जीते पदक
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा मुंदी मार्ग के लिए सांसद व विधायक नें मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात.. कई अन्य विषयों पर भी मुख्यमंत्री से तत्काल राहत की मांग…
June 2, 2026
खंडवा
पसंदीदा स्कूल में दाखिला नहीं मिलने पर घर छोड़ निकला छात्र, खंडवा में काउंसलिंग के बाद परिवार से मिला
June 2, 2026
खंडवा
विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंधाना क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस के मुस्कान अभियान को सफलता, 14 वर्षीय दिव्यांग बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में सड़क हादसा: पंधाना जनपद सीईओ सुरेंद्र चंद्र वाहन की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
June 2, 2026