लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : हिट एंड रन योजना से 37 पीड़ित परिवारों को मिली ₹45.5 लाख की राहत,पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल

खंडवा, 01 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित हिट एंड रन योजना 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत खंडवा पुलिस प्रशासन ने अब तक 37 पीड़ित परिवारों को कुल 45.5 लाख रुपये की राहत राशि दिलाई है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के संयुक्त नेतृत्व में 27 मई 2026 को कलेक्टर कार्यालय में सड़क सुरक्षा विषयक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिट एंड रन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि ऐसे सड़क दुर्घटना मामलों में, जहां दुर्घटना करने वाला वाहन अज्ञात रहता है, पीड़ित परिवारों को अक्सर बीमा या अन्य आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन द्वारा हिट एंड रन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये तथा मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय एवं यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह परीक्षा द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में कुल 82 प्रकरणों में से 37 पीड़ित परिवारों को अब तक 45.5 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। शेष प्रकरणों में भी सहायता राशि वितरण की प्रक्रिया जारी है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित मासिक बैठकों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर उन्हें विश्लेषणात्मक एवं लक्ष्य आधारित बनाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

खंडवा पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा पूरी सतर्कता बरतें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और किसी भी परिवार को ऐसी दुखद परिस्थिति का सामना न करना पड़े।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 31, 2026
खंडवा
मोबाइल से पढ़ाई कर किसान की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, पंधाना तहसील का बढ़ाया मान
July 31, 2026
खंडवा
अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए प्रभारी कलेक्टर डा. गौड़ा ने*
July 31, 2026
खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*
July 31, 2026
खंडवा
*अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित**
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़गांव भीला रोड पर बड़ा हादसा टला, युवक की जान बची, तेज बहाव में बाइक बही
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: नहल्दा नाला उफान पर, चार गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन पूरी तरह बंद
July 30, 2026
खंडवा
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें*
July 30, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 13.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 30, 2026
खंडवा
2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी*
July 30, 2026