लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

खंडवा। जिले की मान्धाता थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस कार्रवाई से पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को एक फरियादी ने मान्धाता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 और 16 वर्षीय दो नाबालिग बालिकाएं घर से लापता हैं। रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 175/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी करोली पुलिस ने लगातार दो दिनों तक विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश मण्डलोई एवं महिला प्रधान आरक्षक सरिता जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने बताया कि जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में लगातार संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सरदार सरोवर परियोजना के सारे विवाद खत्म, सभी को होगा लाभ: जल संसाधन मंत्री सिलावट*
July 9, 2026
खंडवा
भाजपा ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को बनाया जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
July 8, 2026
खंडवा
चेक बाउंस पड़ा भारी: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह का सख्त फैसला, 6 माह की जेल और ₹3.79 लाख प्रतिकर का आदेश”*
July 8, 2026
खंडवा
18 जुलाई को विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामलों का समझौते से होगा त्वरित समाधान, उठाएं सुनहरा अवसर*
July 8, 2026
खंडवा
शासकीय भवनों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु विद्युत क्रय अनुबंध किया गया*
July 8, 2026
खंडवा
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40 प्रतिशत तक क्रेडिट पॉइंट*
July 8, 2026
खंडवा
जनपद पंचायत खण्डवा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविर संपन्न*
July 8, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 20.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई*
July 8, 2026
खंडवा
श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा से खंडवा में श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
July 8, 2026
खंडवा
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा कल**
July 8, 2026