लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को बनाया जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

खंडवा। योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को भारतीय जनता पार्टी जिला खंडवा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा तथा जिला प्रभारी अम्बाराम कराड़ा की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति पर प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, मंत्री डॉ. विजय शाह, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर तथा महापौर अमृता यादव की अनुशंसा एवं शुभकामनाओं के साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई प्रेषित की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

योगेंद्र (रिंकू) सोनकर की नियुक्ति को भारतीय जनता पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026