जनपद पंचायत खण्डवा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविर संपन्न*
जनपद पंचायत खण्डवा के सभागृह में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग खण्डवा द्वारा एलिम्को कम्पनी के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिये उपकरण हेतु चिन्हांकन एवं केलिपर्स वितरण शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया। जनपद पंचायत खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 155 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। शिविर में जनपद पंचायत खण्डवा ग्रामीण एवं नगर निगम खंडवा के अंतर्गत 110 दिव्यांगजनों को पात्रता अनुसार मोटराईज्ड ट्रायसिकल 21, ट्रायसिकल 18 श्रवण यंत्र 22, व्हील चेयर 24, टीएलएम किट 13, सुगम्य केन 5, बैशाखी 16 एवं अन्य उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया एवं 22 कैलीपर्स दिव्यांगजनों को तत्काल लाभ दिया गया। जिला चिकित्सालय से उपस्थित डाक्टरों की टीम द्वारा कुल 30 दिव्यांगो के प्रमाण पत्र भी बनाये गए।
Read Next
खंडवा
खंडवा 