खंडवा के गणेश तलई में यूपी निवासी व्यक्ति की अचानक मौत, वाइन शॉप के पास मिला शव
खंडवा। शहर के गणेश तलई क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। घटना गणेश तलई स्थित वाइन शॉप के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक घबराहट हुई और वह वहीं गिर गया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि परिजन सोमवार को खंडवा पहुंचकर शव को अपने साथ ले जाएंगे।
फिलहाल मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा में बारिश का दौर जारी, 24 घंटे में 1.8 MM औसत वर्षा; सीजन में अब तक 454.6 MM बारिश

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव में बहे 3 यात्री, SDRF जवान तेजपाल-बलबहादुर ने बचाई जान

खंडवा: साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित हुई पिकअप, चोरल घाट पर हादसा

खंडवा: गांधवा से जसवाड़ी तक निकली भव्य मातृशक्ति कांवड़ यात्रा, 150 महिलाओं ने लिया हिस्सा

खंडवा पहुंची जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा, भारी संख्या में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुलिस अलर्ट

नर्मदेश्वर महादेव से रामेश्वर कुंड तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल

खंडवा: विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में पंधाना में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

खंडवा: सिनेमा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में घायल मिला बुजुर्ग, डायल 112 ने समय पर पहुंचाकर अस्पताल में कराया भर्ती

ACACU खंडवा: 30 साल बाद मिला स्कूल का बिछड़ा याराना, देशभर से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा की पुरानी यादें

खंडवा : किन्नर के दो गुटों का विवाद पहुंचा कोतवाली