ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव में बहे 3 यात्री, SDRF जवान तेजपाल-बलबहादुर ने बचाई जान
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। गुजरात के मोरबी से आए तीन यात्री अचानक तेज बहाव में बहने लगे।
घटना के दौरान घाट पर तैनात SDRF जवान तेजपाल और बलबहादुर ने तुरंत मोर्चा संभाला और रिंग बॉय की सहायता से तेज बहाव में फंसे तीनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाए गए यात्रियों की पहचान पीयूष यादव, पिता अनिल यादव, उम्र 20 वर्ष, रवि मेहता, पिता राजेश कुमार मेहता, उम्र 20 वर्ष और शिवम मिश्रा, पिता विनोद भाई मिश्रा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों गुजरात के मोरबी में रहते हैं और ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने पहुंचे थे।
SDRF जवानों की तत्परता और सूझबूझ से तीनों यात्रियों की जान बच गई।
Read Next









