खंडवा के वंशदीप भाटिया का राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन, एंजल्स’ प्लेनेट स्कूल में खुशी

खंडवा के Angels’ Planet School के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र वंशदीप भाटिया (कक्षा 11वीं) का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 वर्ष बालक वर्ग में आयोजित की जाएगी।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक Jadcherla में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों की तैयारी के लिए 19 से 23 अप्रैल तक Chhindwara में प्री-नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में वंशदीप भाटिया भी शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार वंशदीप ने अपनी लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय, जिला और प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
विद्यालय के डायरेक्टर रितेश गोयल, प्रमोद पुरी और दर्पण सकलेचा ने वंशदीप को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय की प्राचार्य डोना ईम्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
विद्यालय के खेल शिक्षक सत्यम खर्चवाल ने भी वंशदीप को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और उन्हें विश्वास है कि वंशदीप राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने वंशदीप की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
