गला काटकर हत्या के आरोपी की तलाश तेज, सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए इनाम

खंडवा, 13 मार्च 2026।
खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार राय द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार फरवरी माह में खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम गदडिया खेड़ा निवासी जबर सिंह गोंड की अज्ञात आरोपी ने गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने इस मामले में आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। जो भी व्यक्ति आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देगा, उसे पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
