लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*”रुक जाना नहीं” सहित अन्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित*

खंडवा 7 अगस्त 2026, मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा जुलाई 2026 सत्र की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम www.mp.govt.in⁠, MP eSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के कंट्रोल रूम दूरभाष 0755-2552106 पर कार्यालयीन समय में संपर्क भी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा “रुक जाना नहीं” योजना, “आ लौट चलें” योजना, ओपन स्कूल (परम्परागत), आईटीआई 12वीं, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12वीं और कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 98,410 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। “रुक जाना नहीं” योजना की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टलों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक
August 7, 2026
खंडवा
*”हर घर तिरंगा” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाएं* *प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश*
August 7, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश पर्यटन की क्विज प्रतियोगिता संपन्न*
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर
August 7, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा में भारतीय किसान संघ का बड़ा संकल्प, 2027 तक 1.25 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा: CM जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, सुंदरदेव में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
August 7, 2026
खंडवा
मांधाता विधायक पुत्र पहुंचे तो खत्म हुई हड़ताल! मजदूर बोले- भगवान आपका भला करे
August 7, 2026
खंडवा
खंडवा:सिंगाजी ताप परियोजना के गेट पर मजदूर का धरना,गैस ब्लास्ट पीड़ित ने इलाज और न्याय की लगाई गुहार
August 7, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: शराबबंदी अभियान के बीच समाजसेवी ममता मौर्य का थप्पड़कांड, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
August 7, 2026