ओंकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज़, श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर खंडवा रवाना
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार सुबह ओंकारेश्वर बस स्टैंड से जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा। सुबह 7:30 बजे ध्वज पूजन, आरती और सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालु मां नर्मदा का पावन जल लेकर खंडवा के लिए रवाना होंगे।
यात्रा प्रारंभ होने से पहले संतों का आशीर्वाद लिया जाएगा। इस दौरान महंत मंगलदास जी, श्याम सुंदर दास जी, महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल और अखिलेश गुप्ता कांवड़ियों को श्रीवचन देंगे तथा महादेवगढ़ मंदिर पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प भी दिलाएंगे।
आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान प्रदेश और देश की सुख-शांति, समृद्धि, भारत की अखंडता तथा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कामना की जाएगी। जिलेभर से श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार कांवड़ सजाकर इस यात्रा में शामिल होंगे और पूरे मार्ग में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए खंडवा की ओर प्रस्थान करेंगे।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




