विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरित कर माताओं को किया जागरूक

खंडवा। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स द्वारा हरिगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब की अध्यक्ष मोनिका शर्मा एवं सचिव सुदिपा पाराशर ने माताओं एवं शिशुओं को पौष्टिक आहार के रूप में गुड़, चना, मूंग दाल, चावल, दलिया, बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया।
इस अवसर पर उपस्थित माताओं को स्तनपान के महत्व, शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में इसकी भूमिका तथा सही तरीके से स्तनपान कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता, संतुलित खानपान एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शीला सर्वे एवं सहायिका श्वेता शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 




खंडवा