ACACU खंडवा: शराबबंदी अभियान के बीच समाजसेवी ममता मौर्य का थप्पड़कांड, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खंडवा। जिले की समाजसेवी ममता मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि, “तू धमकी दे रहा था, अब हमारे सामने धमकी दे…” जिसके बाद वह उस व्यक्ति की पिटाई करती नजर आती हैं।
ममता मौर्य पिछले कई दिनों से पंधाना क्षेत्र में शराबबंदी की मांग को लेकर अभियान चला रही हैं। वे ग्रामीण महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में कई बार ज्ञापन सौंप चुकी हैं और विभिन्न गांवों में जाकर भी शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।
वायरल वीडियो को लेकर सोशल Media पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और विवाद की पूरी वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस या प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




