लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद*

*युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा*
खंडवा 31 जुलाई 2026, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत “माय भारत” द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक एवं संगठित करना तथा नशा मुक्त भारत और विकसित भारत@2047 के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि देशभर में लगभग 10 हजार स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल रूप से जोड़ा जाएगा । इसी क्रम में माय भारत, खंडवा द्वारा जिले में 50 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें माय भारत वॉलंटियर्स, एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों, स्कूल कॉलेजों, आध्यात्मिक संगठनों एवं अन्य युवा संगठनों की सहभागिता रहेगी।
इस कार्यक्रम के दौरान वॉकाथॉन, खेल एवं फिटनेस गतिविधियां, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक तथा सिग्नेचर कैंपेन जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी सामूहिक रूप से “नशा मुक्ति शपथ” लेंगे और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी नशे के विरुद्ध प्रेरित करने का संकल्प करेंगे।
*100 सप्ताह तक चलेगा अभियान*
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान को केवल एक दिवसीय आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद के बाद 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार खेल, संस्कृति, फिटनेस, ध्यान, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे नशा मुक्ति का संदेश एक सतत युवा जनआंदोलन का रूप ले सके। माय भारत, खंडवा द्वारा जिले के युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026