लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

देशगाव में प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, ग्राम विकास को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड छैगांवमाखन के सेक्टर देशगाव अंतर्गत नवांकुर संस्था संतुलन समाज सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत देशगाव में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम विकास को नई दिशा देना और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम में जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए ग्राम नवाचार और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर समाज में जागरूकता फैलाने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
वहीं विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने समिति के कार्यों के साथ-साथ ग्राम में आयोजित होने वाली बैठकों, गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सेक्टर की पांचों ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों—देशगाव, सहेजला, सुरगांव राठौर, पलासी और बरूड के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजकार्य के मेंटर प्रभु मसानी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपने गांव के प्रति जिम्मेदारी होती है। यदि सभी लोग मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, तो ग्राम विकास की मूल भावना को साकार किया जा सकता है।
नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि निखिल पटेल ने दस्तावेजीकरण और आदर्श गांव की परिकल्पना पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता, शिक्षा, जल संरक्षण, आपसी सहयोग और सामाजिक भागीदारी जैसे मूल तत्वों को अपनाकर किसी भी गांव को आदर्श गांव बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रभु मसानी ने किया तथा धर्मेंद्र राठौर ने आभार व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026