खंडवा: श्रावण में शिवमय हुआ पिपलोद, भव्य कांवड़ यात्रा का अद्भुत नज़ारा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद से भगवान शिव के जयकारों के बीच भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
यात्रा के सफल आयोजन में संदीप जायसवाल, अभिषेक मालवीय, कुलदीप चौहान, रविंद्र शोले और मोहित केलदे सहित सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
श्रावण मास में निकली इस कांवड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और यात्रा शांतिपूर्ण एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


