लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा मुंदी मार्ग के लिए सांसद व विधायक नें मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात.. कई अन्य विषयों पर भी मुख्यमंत्री से तत्काल राहत की मांग…

खंडवा। खंडवा जिले के विकास को नई गति देने और लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले की आधारभूत संरचना, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सांसद और विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष खंडवा जिले की प्रमुख आवश्यकताओं और विकास योजनाओं को रखते हुए उनके शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। चर्चा का मुख्य केंद्र खंडवा में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बटालियन की स्थापना, खंडवा-मूंदी सड़क मार्ग के विकास कार्य, कर्मवीर विद्यापीठ के लिए नवीन परिसर की उपलब्धता तथा विधि संकाय के लिए पृथक भवन निर्माण जैसे विषय प्रमुख रूप से रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि

विधायक कंचन तनवे ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि खंडवा जिले की बढ़ती आबादी और विकास की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा संसाधनों का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने जिले में बटालियन की स्थापना की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को भी नया आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा खंडवा-मूंदी मार्ग के विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख माध्यम है। खंडवा से भोपाल जाने का महत्वपूर्ण मार्ग है, सड़क के उन्नयन और बेहतर निर्माण से व्यापार, परिवहन और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के माध्यम से प्रस्तावों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। कर्मवीर विद्यापीठ को नवीन और सुविधायुक्त परिसर उपलब्ध कराने का विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक परिसर की आवश्यकता है। साथ ही विधि संकाय के लिए अलग भवन निर्माण की मांग भी की गई, जिससे कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि खंडवा जिले के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को लोकसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

बैठक के बाद विधायक कंचन तनवे ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के कारण खंडवा जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा, अधोसंरचना, सड़क, सुरक्षा और अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री स्तर पर हुई इस चर्चा के सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे और जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह बैठक खंडवा जिले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिले की कई बहुप्रतीक्षित मांगों पर मुख्यमंत्री के समक्ष सीधे चर्चा होने से विकास योजनाओं के शीघ्र अमल की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के नागरिकों को व्यापक लाभ मिल सकता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क हादसों पर लगाम कसने मैदान में उतरी खंडवा पुलिस, ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट जोन का किया निरीक्षण
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में 4 जून को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 20 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों का मिलेगा मौका
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में होगी समान नागरिक संहिता पर महत्वपूर्ण मंथन, उच्च स्तरीय समिति के सदस्य 11 जून को करेंगे संवाद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : तेज आंधी और बिजली बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई गीता ज्ञान यज्ञ कथा
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 70 से अधिक प्रतिभागियों ने जीते पदक
June 2, 2026
खंडवा
पसंदीदा स्कूल में दाखिला नहीं मिलने पर घर छोड़ निकला छात्र, खंडवा में काउंसलिंग के बाद परिवार से मिला
June 2, 2026
खंडवा
विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंधाना क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस के मुस्कान अभियान को सफलता, 14 वर्षीय दिव्यांग बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में सड़क हादसा: पंधाना जनपद सीईओ सुरेंद्र चंद्र वाहन की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
June 2, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में प्रसाद दुकान पर सामान रखने को लेकर बवाल, श्रद्धालुओं और दुकानदारों में जमकर मारपीट
June 2, 2026