लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मलेरिया जागरुकता रथ” को कलेक्टर श्री गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

खण्डवा 1 जून, 2026 – राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जून माह को मलेरिया माह के रुप में मनाया जा रहा है। मलेरिया माह के दौरान मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, चिकुनगुनिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जनजागरुकता गतिविधियां की जायेगी। सोमवार 1 जून को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मलेरिया जागरुकता रथ को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा श्री पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ.अनिरुद्ध कौशल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी उपस्थित थें।  

जिला मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया ने बताया कि 1 से 30 जून तक मलेरिया माह के अंतर्गत यह जनजागरुकता रथ जिलें के विभिन्न ग्रामों में जाकर मलेरिया रोग से बचाव के संबंध में ग्रामीणजनों को जागरुक करेगा। उन्होने कहा कि बरसात के बाद लम्बे अंतराल के कारण मच्छरजन्य परिस्थितियॉ उत्पन्न हो जाती है। जून माह में बरसात का मौसम शुरु हो जाता है। बरसात पूर्व लोगों को अपने घरों व आस-पास के स्थानों में बरसात का पानी न ठहरें इसलिए गड्डे का मिट्टी से भराव करें, टूटे-फूटे बर्तनों, सीमेंट की टंकिया, कबाड, टायर आदि में पानी जमा न होने दें, शरीर के अंगों को भी अधिकाधिक ढक कर रखे और पूरे आस्तीन के कपड़े पहने जिससे मच्छरों से बचा जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क हादसों पर लगाम कसने मैदान में उतरी खंडवा पुलिस, ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट जोन का किया निरीक्षण
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में 4 जून को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 20 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों का मिलेगा मौका
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में होगी समान नागरिक संहिता पर महत्वपूर्ण मंथन, उच्च स्तरीय समिति के सदस्य 11 जून को करेंगे संवाद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : तेज आंधी और बिजली बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई गीता ज्ञान यज्ञ कथा
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 70 से अधिक प्रतिभागियों ने जीते पदक
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा मुंदी मार्ग के लिए सांसद व विधायक नें मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात.. कई अन्य विषयों पर भी मुख्यमंत्री से तत्काल राहत की मांग…
June 2, 2026
खंडवा
पसंदीदा स्कूल में दाखिला नहीं मिलने पर घर छोड़ निकला छात्र, खंडवा में काउंसलिंग के बाद परिवार से मिला
June 2, 2026
खंडवा
विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंधाना क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस के मुस्कान अभियान को सफलता, 14 वर्षीय दिव्यांग बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में सड़क हादसा: पंधाना जनपद सीईओ सुरेंद्र चंद्र वाहन की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
June 2, 2026