लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर में SDERF जवानों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना, तीन युवाओं की बचाई जान

ओंकारेश्वर (जिला खंडवा) के विभिन्न घाटों पर तैनात SDERF जवानों ने अपनी तत्परता और बहादुरी से तीन युवाओं की जान बचाकर बड़े हादसे टाल दिए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे ब्रह्मपुरी घाट पर अमरावती (महाराष्ट्र) निवासी 16 वर्षीय पीयूष पिता रविन्द्र स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रहे SDERF सैनिक क्रमांक 139 महेश रावत एवं सैनिक 136 बलबहादुर ने तुरंत स्थिति को भांप लिया।

SDERF जवान महेश रावत बिना समय गंवाए वर्दी में ही नदी में कूद पड़े और लाइफ बॉय की मदद से सूझबूझ व फुर्ती दिखाते हुए पीयूष का सुरक्षित जीवित रेस्क्यू किया।

इसी दौरान घाट क्षेत्र में दो अन्य युवाओं को भी SDERF जवानों ने सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। कोठी तीर्थ घाट पर SDERF सैनिक क्रमांक 365 गणेश वर्मा ने पेट्रोलिंग के दौरान निगरानी रखते हुए खरगोन निवासी 18 वर्षीय राहुल को नाव की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया।

SDERF जवानों की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैद तैनाती से तीनों युवाओं की जान बच गई।

जिला कमांडेंट आशीष कुशवाहा ने बताया कि SDERF एवं होमगार्ड जवान प्रतिदिन शिफ्टवार ड्यूटी में ओंकारेश्वर के प्रमुख घाटों पर तैनात रहते हैं। बोट से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा लापरवाह नाव चालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उत्कृष्ट जीवित रेस्क्यू करने वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

ओंकारेश्वर में SDERF जवानों की सजगता और सक्रियता श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026