लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की सौजन्य भेंट। अविश्वास प्रस्ताव के संचालन पर बिरलाजी को दी बधाई शुभकामना।

खंडवा। मध्यप्रदेश के समस्त लोकसभा सांसदों ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक ओम बिरला से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान सांसदों ने हाल ही में संसद में आए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन की कार्यवाही को कुशलतापूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

सांसदों ने कहा कि संसद देश के लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सदन की कार्यवाही को संयम, धैर्य और निष्पक्षता के साथ संचालित करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने जिस संतुलन और गरिमा के साथ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन का संचालन किया, वह लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने वाला कदम है।
भेंट के दौरान सांसदों ने संसदीय परंपराओं, लोकसभा की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि संसद में स्वस्थ और सार्थक बहस लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिसे बिरला जी बखुबी निभा रहे हैं। रॉकस्टार सुनील जाना बताया कि प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी उनके मार्गदर्शन में संसद की कार्यवाही इसी प्रकार गरिमामय और सुचारु रूप से संचालित होती रहेगी।
भेंट का वातावरण आत्मीय रहा और सभी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को उनके सफल संसदीय संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026