खंडवा – आदिनाथ जयंती से शुरू हुए महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के कार्यक्रम, जैन छात्रावास परिवार ने दी भजनों की प्रस्तुति

खंडवा।
अहिंसा और “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव इस वर्ष 30 मार्च को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव के अंतर्गत जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती से लेकर 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती तक प्रतिदिन अलग-अलग मंडलों द्वारा भजन संध्या, पालना झुलाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में 12 मार्च गुरुवार की रात जैन छात्रावास परिवार के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में भगवान महावीर के सुमधुर भजनों से जैन छात्रावास परिसर भक्तिमय हो गया।
पोरवाड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि “विनती का बुलावा” भजन संध्या जैन मंदिर परिसर, मोघट रोड में आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला-पुरुषों ने भगवान महावीर के भजनों—“बाजे कुंडलपुर में बधाई की नगरी में वीर जन्मे”, “महावीर तेरे ही नाम से हम पहचाने जाते हैं”, “चलते हैं अहिंसा पद पर जैन वही कहलाते हैं”, “आओ झूले मेरे वीर आतम भवन में”—पर भक्ति भाव से प्रस्तुति दी तथा गरबा नृत्य भी किया।
कार्यक्रम में विजय सेठी, वीरेंद्र भटयांण, पंकज छाबड़ा, सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी, स्वर्ण जैन, अर्पित जैन, जिनेन्द्र जैन, रक्षा जैन, ऋतु जैन और शीतल जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ जयंती से शुरू हुआ भजन संध्या का सिलसिला 30 मार्च महावीर जयंती तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इसके तहत विभिन्न मंडलों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में
18 मार्च को लवकुश नगर परिवार द्वारा नवचंडी मंदिर के पास,
19 मार्च को आशादीप बहु मंडल द्वारा दिगंबर जैन मंदिर घासपुरा में,
20 मार्च को सेठी नगर महिला मंडल द्वारा जैन मंदिर सेठी नगर में,
21 मार्च को लक्ष्मी नगर एवं संतोष नगर कॉलोनी परिवार द्वारा,
22 मार्च को संगीता सुनील गोयल, अजंता मुकेश जैन, संगीता सनद जैन और नमिता प्रतीक जैन परिवार द्वारा पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में,
24 मार्च को जय जिनेंद्र महिला मंडल द्वारा,
25 मार्च को नवकार महिला मंडल द्वारा नवकार मंदिर परिसर में,
26 मार्च को पोरवाड़ जैन परिवार द्वारा पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में
तथा 27 मार्च को माँ त्रिशला ग्रुप द्वारा दिगंबर जैन मंदिर घासपुरा में भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से जैन समाज में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है और सभी श्रद्धालु भगवान महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
