खंडवा : हिंदू नेता अमित जैन की हाईकोर्ट में याचिका खारिज. पत्नी ने लगाई कलेक्टर से गुहार
खंडवा में जिला बदर किए गए अमित जैन की पत्नी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने थाना प्रभारी (टीआई) के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
महिला का कहना है कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है और पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों से उन्हें उम्मीद थी, उन हिंदू संगठन के नेताओं ने भी इस मुश्किल समय में उनका साथ नहीं दिया।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और मामले की दोबारा जांच की मांग की। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिला ने प्रशासन से अपील की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके।
Read Next









