लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : गिरे पेड़ ने ली इकलौते बेटे की जान, पत्नी और मासूम बच्चा घायल

खंडवा जिले के छेगांव माखन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर रोड पर डोंडवाड़ा गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर गिरे एक पेड़ से बाइक टकरा जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और एक साल का मासूम बच्चा घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान डोंडवाड़ा गांव के पास सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बच्चा घायल हो गए। दोनों का उपचार जारी है।

मृतक सिहाड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिवार के जवान बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

परिजनों ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि सड़क पर गिरे पेड़ को समय रहते हटा दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता और उनके परिवार का सहारा आज उनके बीच होता।

मृतक अपने पीछे बुजुर्ग पिता, पत्नी और एक साल के मासूम बच्चे को छोड़ गया है। परिजनों का कहना है कि अब परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर गिरे पेड़ों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

पूरी जानकारी के लिए वीडियो खबर देख सकते हैं

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए प्रभारी कलेक्टर डा. गौड़ा ने*
July 31, 2026
खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*
July 31, 2026
खंडवा
*अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित**
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़गांव भीला रोड पर बड़ा हादसा टला, युवक की जान बची, तेज बहाव में बाइक बही
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: नहल्दा नाला उफान पर, चार गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन पूरी तरह बंद
July 30, 2026
खंडवा
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें*
July 30, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 13.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 30, 2026
खंडवा
2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी*
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा में पुलिस बटालियन की तैयारी तेज! SP अगम जैन ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, CM मोहन यादव की घोषणा पर बढ़ी कार्रवाई
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: कमाने की जिद में घर छोड़ निकला नाबालिग, परिवार परेशान… आगे क्या हुआ? देखिए पूरी कहानी!
July 30, 2026