लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

झमराल समाज ने 62 वे वर्ष में हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव।

महापौर विधायक ने पहुंचकर गणगौर माता की पूजा अर्चना कर समाज का माना आभार।

खण्डवा। निमाड़ का पवित्र धार्मिक गणगौर पर्व बड़े ही धार्मिक उत्साह के साथ जिले भर में मनाया जाता है। खंडवा नगर तीन दिनों तक पूरा गणगौर मय हो जाता है। काफी वर्षों से यह पर्व मनाया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि झमराल समाज खण्डवा का 62 वा वर्ष इस वर्ष पूर्ण हुआ है यहां प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणगौर उत्सव बहुत ही हर्ष उल्लास से मनाया गया। विधि विधान से माता की पूजा पाठ की गई। झमराल चौक में माताजी के रथ को दूसरे दिन रोका गया एवं तीसरे दिन माताजी का भंडारा करके विसर्जन किया गया।समाजसेवी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि इस आयोजन में विधायक श्रीमती कंचन तनवे, महापौर श्रीमती,अमृता यादव सहित जन प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कर गणगौर माता की पूजा अर्चना की एवं वर्षों से मनाये जा रहे गणगौर पर्व की समाजजनों को शुभकामनाएं दी ।महापौर अमृता अमर यादव ने गणगौर पर्व की महत्वता को बताया एवं समाज जनों को वर्षों से इस कार्यक्रम आयोजित करने की शुभकामना दी। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी झमराल समाज द्वारा आयोजित पर्व को लेकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जब भी आवश्यकता हो मेरे द्वारा खुले हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की, यदि कोई भूमि समाज की होगी तो धर्मशाला के लिए मैं अपनी विधायक नीधि से राशि प्रदान करूंगी। इस उत्सव में आम जनमानस के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर विधायक के साथ ही सुनील जैन संदेश गुप्ता नारायण बाहेती प्रियांशु चौरे मोनिका बजाज के साथ ही समाज के देवेंद्र डांडगे, बाबूलाल बिढारे, ललित ढास्के, कमल बिढारे, राजेश ढास्के, प्रवीण ढास्के, मोहन डांडगे,बिरजू जामने,रविन्द्र बिढारे , अनिल बिढारे, आदित्य ढास्के, अंकलेश बिढारे, महेंद्र सावले, ज्ञानेश्वर डांडगे, सुरेंद्र बिढारे, प्रदीप बिढारे, देवेंद्र बिढारे, हेमू बछाने,मोंटी जामने, नितेश बछाने शामिल रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026